Followers

आखिरकार सानिया ने मना कर ही दिया .....अब पडी न कलेजे में ठंडक ब्लोग्गर्स के







आखिरकार जिस बात का डर था वही हुआ । सानिया मिर्ज़ा ने लगातार चल रही चकचक से तंग आकर अब अचानक मना कर ही दिया कि वो शोएब से शादी वादी नहीं करने जा रही है । हां हां आप कहेंगे कि क्या अनाप शनाप फ़ेंक रहे हैं झाजी ..जब इंडिया टीवी वालों को इसकी खबर नहीं हुई जबकि उन्हें तो ये तक पता है कि सानिया के बाद शोएब ,...शायद किसी अन्य टेनिस खिलाडी से भी निकाह कर सकते हैं । क्या बात करते हो यार अब एक सानिया ही अकेली भारतीय टेनिस खिलाडी तो नहीं है ..महेश भूपति भी हैं , पेस भी हैं ..किसी से भी कर सकते हैं । हम कौन कम थे पूरी बात पता करके चले ही आए , आखिर ब्लोग रिपोर्टर हैं जी ...कोई आम बात है क्या ।


        पूरी बात और असली सच्चाई ये है कि सानिया मिर्जा ने कहा है कि भाड में जाओ अब मैं नहीं कर रही शादी शोएब से , बल्कि अभी क्या ,मैं तो कभी भी उससे शादी नहीं करना चाहती थी । ये तो मेरा और और आप ही में से एक हैं न वो जिनसे मेरा चक्कर चल रहा है उनकी योजना थी कि सबको उधर उलझाया जाए और इधर सब निपट जाए आराम से । हम चौंके हमारे में से कौन हैं भाई .....उन्होंने शर्माते सकुचाते हुए बताया .......मियां महफ़ूज़ अली ही हैं वो ...जिनकी बाहों में ये कली महफ़ूज़ रहेगी । हमें बडे जोर का झटका ..बडे ही जोर से लगा ...। ओह तो ये राज था मियां ,महफ़ूज़ के पिछले दिनों से गायब रहने का । सानिया ने आगे खुलासा कि , देखिए झाजी आपको तो पता ही है कि हमारे शौहर जी की कविता के लिए अमरीका में टीशर्ट बनाई जाने लगी है ..इधर हमारी स्कर्ट भी काफ़ी फ़ेमस है ही । सो फ़ायनली सैटल होने के बाद हम और हमारे महफ़ूज़ दोनों जन "एक टीशर्ट के साथ एक स्कर्ट फ़्री " वाली डिस्काऊंट स्कीम की दुकान खोलेंगे । एक ब्रांच लखनऊ और दूसरी हैदराबाद । अब मचाईये हल्ला ....आप ब्लोग्गर लोग बहुत चिचिया रहे थे । हमने कहा हुर्रे ये तो गोया डबल फ़ायदा हो गया । अब सानिया को का बताते कि महफ़ूज़ भाई से तो पहले ही वादा ले चुके हैं सब कि उनकी शादी में सारे ब्लोग्गर्स ही बाराती बन के जाएंगे । तो प्रेम से बोलिए महफ़ूज़ भाई और सानिया भौजाई की जय ।   


32 टिप्पणियाँ:

राज भाटिय़ा ने कहा…

आप ठंड की बात कर रहे है,वो भी कलेजे मै?? जनाब हमारे देश मै तो बर्फ़ गिरनी शुरु हो गई थी कल.... अब पता चला कि यह ठंड क्यो पडी... पता नही कितनो के कलेजे, जिगर, किडनी ओर फ़ेफ़डो मै ठंड पड गई होगी:)

पी.सी.गोदियाल ने कहा…

बहुत सही खींचा गुरुवर आपने आज तो, सच में मजेदार !
हाँ जहां तक सानिया मिर्जा की बात है मेरा यह मानना है कि हम भारतीय यहीं मार खा गए , क्योंकि सेक्युलर नेताओं और खबरिया माधयमो को सुनते-सुनते हम बहुत ज्यादा सेक्युलर हो गए है ! हम भूल जाते है कि हमारे बीच एक सायना नेहावाल भी है, उसे हम में से कितने लोग जानते है और कितनो ने उसे ऐसी तबज्जो दी ?

दिनेशराय द्विवेदी Dineshrai Dwivedi ने कहा…

बेचारे महफूज!
अब महफूज़ भी नहीं रहे।

'अदा' ने कहा…

अरे वाह...
ई तो जह जी कमाल हुई गवा..
अरे ये हुई न बात,
एक ज़बरदस्त एलिजिबल बचेलर के होते हुए जाने कैसे कोई लड़की कहीं और जाने की सोच भी सकती है ...
झा जी...बहुत अच्छा हुआ की सानिया ने इनकार कर दिए...महफूज़ मियाँ के लिए ऐसी ही लड़की चाहिए थी...
अरे बनी रहे जोड़ी राजा रानी की जोड़ी रे........
बहुत ही बढ़िया...

संगीता पुरी ने कहा…

बहुत बढिया !!

M VERMA ने कहा…

महफूज को महफूज रखने का दावा कई लोग कर रहे थे. अब रखो महफूज इन्हें ------

M VERMA ने कहा…

@ दिनेशराय द्विवेदी Dineshrai Dwivedi
महफूज जी बेचारे क्यों?

कृष्ण मुरारी प्रसाद ने कहा…

मेरा तो पोस्ट ही बेकार हो गया ....
...............
सानिया को लेकर मचे घमासान को लेकर मेरे विचार मेरे इस पोस्ट पर देखें...
.......................
सानिया मिर्ज़ा---तुम जहाँ भी रहो खुश रहो..(पुरुषों ने तुम्हारे लिए किया क्या है.?
http://laddoospeaks.blogspot.com/2010/04/blog-post_03.html

ajit gupta ने कहा…

महफूज भाई के दिन तो आजकल बड़े ही अच्‍छे चल रहे हैं तभी सब से दूर बस गए हैं। ना तार ना चिठ्ठी। बारात की तैयारी करो सभी लोग, ब्‍लागिंग का कुछ दिन मोह छोड़ो।

cartoonist ABHISHEK ने कहा…

koi virodh men krodhit ho kar naach rha hai..koi samarthan men mast hokar naach raha hai..naach sab rahe hen

डॉ महेश सिन्हा ने कहा…

बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना

Jandunia ने कहा…

सानिया का इतना क्रेज है हमें पता ही नहीं था।

वन्दना ने कहा…

are waah
ye huyi na baat.......are hamare desh ki jaan koi aur kaise le jaaye aur us par jahan mahfooz h wahan to sawaal hi nahi uthata............hahahaha.

पं.डी.के.शर्मा"वत्स" ने कहा…

अरे! ये तो बहुत बढिया खबर सुनाई आपने...अभी महफूज जी को फोन करके बधाई दिए देते हैं :-)

rashmi ravija ने कहा…

आपके लिए तारीख पहली अप्रैल पर ही रुक गयी है क्या??....कितने लोग सच समझ बैठेंगे कि सानिया ने सचमुच इनकार कर दिया

डॉ टी एस दराल ने कहा…

जोड़ी तो अच्छी लग रही है ।
बस खुदा महफूज़ रखे महफूज़ को इस बला (बाला) से ।

बी एस पाबला ने कहा…

भई मैंने महफ़ूज़ से फोन पर बात की है
और तैयारी में लग गया हूँ

डॉ महेश सिन्हा ने कहा…

पाबला जी पंगा तो हैकरों ने लिया था महफूज को क्यों निपटा रहे हो

dhiru singh {धीरू सिंह} ने कहा…

भाई मह्फ़ुज तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है

अजय कुमार झा ने कहा…

रश्मि जी ...
सीधी सी बात है जी ...अब इंडिया टीवी कुछ भी कहे आप माने लेंगी ..मगर हम कह रहे हैं तो शक किया जा रहा है ...
बस ये समझिए कि
जब महफ़ूज़ सानिया राज़ी ,
तो क्या करेंगे झाजी ???

अजय कुमार झा

अजय कुमार झा ने कहा…

और हां हमरे लिए का एक अप्रैल और क्या एक जून ...हम तो सालों भर एतना ही डैम फ़ूल रहते हैं ...
अजय कुमार झा

अजय कुमार झा ने कहा…

देखिए अभी अभी पता चला है कि सानिया मिर्ज़ा ने मेरी इस पोस्ट पर नापसंद का चटका लगा दिया है ...आखिर हमने एक्सक्लुसिव भंडाफ़ोड कर दिया न इसलिए ..चलिए कोई बात नहीं महफ़ूज़ जी का घर बसाने के लिए ये कुर्बानी मंजूर है हमें
अजय कुमार झा

खुशदीप सहगल ने कहा…

अजय भाई,
सैफ़-क़रीना को मिला कर बने नाम सैफ़ीना की तर्ज़ पर पाकिस्तान में शोएब-सानिया (SHOANIA) की जोड़ी को शोएनिया नाम दिया गया है...इस हिसाब से आपकी एक्सक्लूसिव अप्रैल फूल रिपोर्ट के अनुसार महफूज़ और सानिया की जोड़ी का क्या नाम होगा...महफ़ानिया (MEHFANIA)...

वैसे जो भी कहो महफूज़ और सानिया की जोड़ी लग गजब की रही है...दोनों ही खाते-पीते घर के...

जय हिंद...

anitakumar ने कहा…

:)good one

संजय भास्कर ने कहा…

सानिया का इतना क्रेज है हमें पता ही नहीं था।

PD ने कहा…

आज त हम नाचने का पैक्टिसो किये हैं.. बराती में नाचेंगे ना उहे लिए.. ;)

Anurag Geete ने कहा…

भाई हम तो आजकल मनमोहन सिंह और सोनिया को उतना फोलो नहीं कर रहे जितना सानिया मिर्ज़ा को कर रहे है.... :-)

मिहिरभोज ने कहा…

हमें बरात मैं जाने का निमत्रंण अभी नहीं मिला....खैल भैज ही दिया होगा

डॉ महेश सिन्हा ने कहा…

सानिफ़ूज कैसा रहेगा

Anil Pusadkar ने कहा…

bhatije kaa naam haafooz kaisaa rahegaa.
jay ho

Tarkeshwar Giri ने कहा…

Ye to Gaye kam se.

soni ने कहा…

sania ji par itne blog pade ki ab kisi blog main sania ka naam dekhte hi back ho jati hu par aapka ye blog to kamaal hai .........really its mindblowing........ waise ye mehfoos ji hai kaun main darasal yahaan nayi hu lekin unki shaadi main mujhe bhi jana hai..........nyota milega kya...........

एक टिप्पणी भेजें

टोकरी में जो भी होता है...उसे उडेलता रहता हूँ..मगर उसे यहाँ उडेलने के बाद उम्मीद रहती है कि....आपकी अनमोल टिप्पणियों से उसे भर ही लूँगा...मेरी उम्मीद ठीक है न.....

कौन कहां से आया

इन्हें भी देख सकते हैं

Related Posts with Thumbnails

टोकरी में पहले से पडी रद्दी

किसके खाते , कितनी टीप

Make your own