प्रचार खिडकी

ब्लोग बातें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ब्लोग बातें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 2 मई 2010

"ब्लोग बातें " का पहला अंक प्रकाशित होकर आया ...





जैसा कि आप लोगों को मैंने सूचित किया था कि ब्लोग पोस्टों पर आधारित एक नया स्तंभ मैं समाचार पत्रों और पत्रिकाओं के लिए शुरू करने जा रहा हूं ।और अब जबकि इसका पहला अंक प्रकाशित होकर आया है तो सोचा आपको दिखाता चलूं । हालांकि ये अंक अब तक दस समाचार पत्रों में प्रकाशित हो चुका है मगर फ़िलहाल जो छवि प्रति आपके सामने रख रहा हूं वो समाचार पत्र ने आलेख के रूप में प्रकाशित की है फ़िर भी आप देखिए
इसे पढने के लिए इस पर चटका लगाएं और जो छवि खुले उसे फ़िर चटका दें । छवि आराम से पढी जा सकेगी ।

अब नियमित रूप से इसके अंक छपने के लिए जा रहे हैं । अभी प्रयोग के तौर पर सिर्फ़ चार पांच उन ब्लोग पोस्टों का जिक्र किया जा रहा है जो सामयिक विषय पर लिखे गए हैं । मगर जल्दी ही इनमें और भी प्रयोग किए जाएंगे । उम्मीद है कि आपको ये प्रयास भी पसंद आएगा ॥

एक आग्रह है आप सबसे कि ब्लोग बातें के लिए मुझे विषय और उन पर लिखी गई पोस्टें सुझाने में मदद करें तो और भी आनंद आएगा ।
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...