प्रचार खिडकी

blogger लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
blogger लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 5 मार्च 2010

सर्वाधिक अमीरों की सूची में एक ब्लोग्गर भी ....यार व्यंग्य न समझें इसे ..

वाह, भाई, क्या धाँसू ख़बर आए आज तो, आखिरकार मेरा सपना सच हो ही गया, हाल ही में दुनिया के सर्वाधिक अमीरों की सूची जारी करने वाली पत्रिका , फोर्ब्स, ने जो सूची जारी की है, उसमें एक ब्लॉगर का भी नाम है। पहले तो एक ये बात मेरी समझ में नहीं आती कि, ये इन पत्रिका वालों को आख़िर दूसरे की कमाई के बारे में पता कैसे चल जाता है, और वो भी बिल्कुल शत प्रतिशत, कमाल है मुझे आज तक अपना हिसाब किताब ठीक से समझ में नहीं आता। इस सूची में दुनिया भर के, एशिया के , भारत के , इस प्रकार से नाम दिए गए हैं, पता चला कि इसमें चौथे नंबर पर एयरटेल वाले भाईसाहब मित्तल बाबु का नाम भी है, मुझे खुशी हुए, कि धोखे से ही सही, कभी किसी डाऊनलोड के नाम पर , तो कभी रिंग टन के नाम पर हर महीने जो अंट शंट, पैसे वे काटते हैं उसका फल कहीं तो जा कर मिलता है, वरना क्या फायदा कि आदमी इतनी धोखाधड़ी भी करे और हाथ भी कुछ न लगे, खैर में तो ब्लॉगर की बात कर रहा था।

विश्वस्त सूत्रों , ( प्लीज सूत्रों के बारे में कभी ना पूछें ), से पता चला है कि , कुल सत्ताईस लाख पेज की इस किताब के आखिरी पन्ने पर और ९९७६९८४३२७६५६८०९८७७६८०६४४५७६८९७५९ वें स्थान पर हमारा अपने एक हिन्दी ब्लॉगर है । हाँ , हाँ मैं जानता हूँ कि आप सोच में पड़ गए होंगे कि आख़िर कौन है वो टैलेंटेड ब्लॉगर जिसने इतना प्रतिष्ठित स्थान हासिल किया, अब मैं अपने मुंह से अपना नाम कैसे लूँ समझ नहीं पा रहा हूँ, लेकिन लेना भी जरूरी है, वरना आप हमारे वरिष्ठ भाइयों के नाम से कन्फुज हो जायेंगे तो। मुझे ये तो नहीं पता कि इस सूची में नाम आने के बाद किसी के ऊपर क्या फर्क पड़ता है, ये भी नहीं कि क्हीं इसके बाद मुझे सब्जी वाला सब कुछ सोने के भाव न देना शुरू कर दे, मगर फक्र तो होता ही है न। हाँ , हाँ मुझे मालूम है कि इसके बाद कुछ लोगों को, अनाम और बे नाम लोगों को ये शिकायत हो रही होगी कि हुंह ये क्या बात हुई आख़िरी पेज पे इतने बाद नंबर आया है , उसे लेकर हाय तोबा क्यूँ मचाया जा रहा है, तो उन लोगों को मैं बता दूँ कि जब भी कोई व्यक्ति किसी भी किताब को उठाता है तो उसका पहला और आख़िरी पन्ना जरूज ही पढता है , तो जिसे, बिल गेट्स, का नाम पता होगा वो झा जी को जरूर ही जानता होगा, क्यों ठीक है न, एक और जरूरी बात ये कि इन कमबख्त बड़े लोगों, अरे जिनका नाम ऊपर है उन्हें तो हर वक्त अपने बोलीवुड के खानों की तरह अपने नंबर बढ़ने और काटने की चिंता लगी रहती है, एक हम ही हैं जिसे पता है कि चाहे जितनी तबदीली आ जाए अपना स्थान तो सत्ताईस लाखवें पेज पर फिक्स है ही।

तो बधाई हो मुझे भी और आप सबको भी आख़िर आप सबके बीच रह कर ही तो ये नामुमकिन काम मैं कर पाया वरना क्या मैं भी चाँद पर सायकल लेकर नहीं चला जाता।

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...