यूं तो अपने उस पिछले जमाने की बात ही कुछ और थी .....बेशक आज का जमाना भी आगे शायद इसी तरह याद किया जाए ...हालांकि जितनी तेज ये दुनिया भाग रही है उसमें मुझे शक है कि ....आने वाली दुनिया के पास इतना वक्त भी होगा कि नहीं .....मगर इसमें कोई संदेह नहीं कि ...वो जो जमाना था न रेट्रो वाला ...........आहाहा .......सोच सोच के ही मन आनंदित हो जाता है ...उस जमाने के हर बात में ...एक बात थी ..चलिए छोडिए ...।
आज अचानक अपनी कुछ श्वेत श्याम फ़ोटुएं हाथ लग गईं ...तो ध्यान आया कि ..क्या क्रेज़ हुआ करता था फ़ोटुओं का ..। उस समय फ़ोटुओं से जुडी भी एक अलग ही दुनिया होती थी ...और कुछ भयंकर युनिवर्सल टाईप की प्रथाएं थीं .....जैसे कि विवाह के पश्चात ..स्टूडियो जाकर ..सपत्नीक एक फ़ोटो खिंचवाना ....और हां उसकी तीन कॉपी होना जरूरी था .....एक लडके के घरवालों के लिए , एक लडकी के घर के लिए ....और एक जोडे के लिए भी ....। पासपोर्ट साईज़ की फ़ोटो भी बडे चाव से खींची खिंचाई जाती थी ...। और आजकल का डिजिटल जमाना नहीं कि जब मन किया बार बार क्लिक करके खींचते रहे ..सजा संवार के ........जब तक कि थोबडा ..एकदम हीरो हीरोईन सा न दिखे ..। तब तो एक क्लिक और हो गया ....या तो बोलो राम ....या फ़िर पक्का राम राम ।
उन्हीं दिनों की एक फ़ोटो आपके लिए यहां चेपे जा रहा हूं .....देखिए और बताइए कि मैं इसमें कहां हूं ?????
प्रचार खिडकी
गुरुवार, 16 सितंबर 2010
ओह ! वो श्वेत श्याम फ़ोटो का जमाना ...
रविवार, 12 सितंबर 2010
ऑपरेशन वसूली ( पंजाब केसरी में प्रकाशित मेरा एक व्यंग्य )
शनिवार, 11 सितंबर 2010
दैनिक पंजाब केसरी में प्रकाशित मेरा एक फ़ीचर
शनिवार, 21 अगस्त 2010
हर वक्त ! इश्कियाने को जी चाहता है......अजय कुमार झा
है मौसम का सुरूर ,याकि तेरी नज़रों का कसूर,हर वक्त,इश्कियाने को जी चाहता है .............या मैं हो जाऊं फ़ना तुझमें ,या तू ही कुर्बान हो जा,कयामत तक इसे ही,आजमाने को जी चाहता है .........नहीं मुझे परवाह,अब दुनिया ए दौर की,तेरी नज़रों से,खुद को सजाने को जी चाहता है........मुझे फ़िक्र है दस्तूरों ,और, बंदिशों की, मगर ,करूं क्या कि जी ,बस यही ,और यही चाहता है ........मैंने कब कहा कि ,ये कुफ़्र नहीं है , होगा शायद,ये तो दिल ही जाने ,कब गलत, कब सही चाहता है ........इस कमबख्त दिल की,फ़ितरत ही कुछ ऐसी है,जो मिलना हो मुश्किलअक्सर , ये वही चाहता है ........तैयार है हर दिल यहां ,कोई उडने को आसमान,तो कोई भाग चलने को,इक ज़मीं चाहता है ..............हा हा हा ...........ये दिल बेइमान ....ये दिल बेलगाम...........ये दिल .......छोडो यार .........हा हा हा ..
रविवार, 1 अगस्त 2010
अपने ही घर में मुझे सब , मेहमान बना देते हैं............अजय कुमार झा
बस्तियां खाली करवाने को ,वो अक्सर उनमें ,आग लगा देते हैं ॥उतनी तो दुश्मनी नहीं कि ,कत्ल कर दें मेरा , इसलिए ,रोज़ , ज़हर ,बस ,ज़रा ज़रा देते हैं ॥मैंने कब कहा कि , गुनाह को ,उकसाया उन्होंने , वे तो बस ,मेरे पापों को , थोडी सी,हवा देते हैं ॥वो जब करते हैं गुजारिश ,अपने घर आने का,हर बार जाने क्यों ,इक नया पता देते हैं ॥मैं ठान लेता हूं , कई बार ,अबकि नहीं मानूंगा ,नई अदा से वो , मुझको,हर बार लुभा लेते हैं ॥जख्मों से अब दर्द नहीं होता ,कोई टीस भी नहीं ,पर जाने क्यों जखमों के,निशान रुला देते हैं ॥जब भी जाता हूं गांव अपने ,ऐसी होती है , खातिर मेरी ,अपने ही घर में मुझे सब ,मेहमान बना देते हैं ॥सिलसिला टूटता नहीं ,उनपर ,मेरे विश्वास का , पुरानी को छोड,रोज़ एक नई ,कहानी सुना देते हैं ॥
रविवार, 11 जुलाई 2010
ये मन बावरा ...........हा हा हा...
बाहें फ़ैलाए ,
आज तो , ऊपर से ,
आती हरेक बूंद को ,
बाहों ,में, समेट लेने का मन है ............
इस रुत को,
इन हवाओं और ,
फ़िज़ाओं को ,
इन घने काले बादलों को ,
तन से , लपेट लेने का मन है .............
बारिश में धुला हुआ,
इक फ़ूल , या ,
की मेंढक के , छोटे बच्चे ही सही ,
बारिश में ,
भीगा अपना रूमाल , पोंछने को ,
उन्हें ,किसी रोज़ , भेंट देने का मन है ............
आज नहीं भा रहा है ,
कोई फ़ास्ट फ़ूड ,
कोई स्पेशल डिश भी नहीं ,
मुद्दत हुए जो किए , आज वैसे ही ,
घर में, पकौडों के लिए,
बेसन फ़ेंट , लेने का मन है ................
ओह ............ये मन बावरा ..................हा हा हा हा हा .......ये बारिश की बूंदें ........
शुक्रवार, 9 जुलाई 2010
तैयारी पूरी है (व्यंग्य) ..........अजय कुमार झा
जैसे ही खबर फ़ैली कि , खेल कुंभ के लिए सारी तैयारी समय से पहले पूरी कर ली गई हैं , समय से पहले , यानि खेलों के शुरू होने से पहले ही तैयारी खत्म हो गई है , वर्ना तो अमूमन तौर पर खेल के खत्म होने तक कई बार तैयारी शुरू भी नहीं होने की नौबत आई रहती है , मगर इस बार मामला जरा बिदेसी था सो ऐसा ही करना पडा । तो जैसे ही खबर फ़ैली , अब ये मत पूछना कि खबर फ़ैली क्यों , अरे आजकल तो एक ही फ़ंडा है कि रायता फ़ैले न फ़ैले , खबर जरूर फ़ैल जाती है , और जो फ़ैलती नहीं , वो खबर नहीं होती । इसलिए जैसे ही खबर फ़ैली वैसेही उसका ज़ायज़ा लेने , विदेश से लपटन साहब दलबल के साथ यहां पहुंच गए ।आखिरकार आप लोगों ने तैयारी पूरी कर ही ली न , चलिए वर्ना आप लोगों का रिकार्ड देख कर तो हम यही सोच बैठे थे कि जिन जिन खेलों की तैयारी पूरी हो गई होगी वे इस बार करवा लेंगे , बांकी बचे हुए खेलों को अगले आयोजन में डबल बार करवा कर सारा बैक लॉग पूरा कर लिया जाएगा । अच्छा बताईये कि क्या क्या हो गया है ?सर मेट्रो , दिल्ली तो दिल्ली अब तो हम तो उसे हरियाणा तक घुसेड चुके हैं । देखते जाईये , अगर योजना ठीक इसी तरह से चलती रही ,तो हम जल्दी ही चिकमंगलूर से लेकर झुमरी तलैया तक मेट्रो की पटरियां बिछा देंगे । वो तो आपने खेलों में थोडी जल्दी मचा दी वर्ना तो हमने सोच रखा था कि श्रीलंका और नेपाल के खिलाडी तो सीधा मेट्रो से ही आकर अपनी प्रतियोगिका में भाग लेकर पदक जीत कर मेट्रो से ही वापसी हो लेंगे । खैर कोई बात नहीं , जितना हो रहा है वही क्या कम है भला ?अच्छा , लपटन जी की पूरी टीम ने लपट कर कहा , और बताओ , और बताओ क्या क्या तैयारी हुई है , विस्तार पूर्वक बताओ जरा ।और क्या क्या बताएं सर बस ये समझिए कि हमने तो अपना पूरा ध्यान इसी एक बात पर इस तरह से केंद्रित कर दिया है कि अब किसान से लेकर , जवान तक , नेता से लेकर अभिनेता तकसबको खाली एकही टेंशन है कि कब ये खेल हों ? और इस टेंशन को महसूस करने के लिए हमने इसके साथ ही और भी बहुत सारे टेंशन जोड दिए हैं । अब तो हालात इस तरह के हो गए हो गए हैं कि लोगों को यही टेंशन रहती है कि पता नहीं कब कौन सी नई टेंशन आ जाए ?ये क्या टेंशन टेंशन लगा रखी है , इससे तो हमें ही टेंशन होने लगी है । सब कुछ साफ़ साफ़ बताओ ..लो इसमें साफ़ साफ़ समझने वाली कौन सी बात है सर । हम रोज बिना बताए , बिना कोई ईशारा किए और बिना किसी वजह के , कभी पेट्रोल की , तो कभी गैस की , कभी चीनी , कभी टमाटर , आलू, मतलब किसी भी चीज़ का दाम अचानक बढा देते हैं । बस हो जाती है सबको टेंशन , और तो और सरकार और मंत्रियों को भी टेंशन रहती है कि जनता को बताएं क्या , राष्ट्रमंडल खेल का ही एक बहाना आखिर चलेगा कितनी बार , मगर देखिए हम हैं कि किए जा रहे हैं ।अच्छा अच्छा जगह वैगेरह तो तैयार हैं न सारे ?हें हें हें , कमाल है सर आप उसकी चिंता क्यों करते हैं हम तो यहां पर , स्कूलों में शादी के पंडाल लगा देते हैं और पंडालों में स्कूल चला लेते हैं , हें हें हें सर इसी से समझ जाईये कि कितने मल्टी टेलेंटेड फ़ैसिलिटी से युक्त हैं सर । और कुछ पूछना हो तो ....अरे हां चलते चलते ये भी बता दीजीए कि , खिलाडियों की तैयारी तो पूरी है न ....सर इसके लिए अभी हमने कुछ सोचा नहीं है , और सच कहें तो हम खिलाडियों , खेल के बारे में ज्यादा नहीं सोचते हैं , वे भी खेल शुरू होने तक आ ही जाएंगे अपने आप । अभी हमें ही नहीं पता कि कौन कौन से खिलाडी हैं खेलने वाले , हमेशा की तरह । आपको तो पता है न सर कि वो तो खेलों में पदक जीतने के बाद ही पता चलता है , जैसे राज्यवर्धन सिंह राठौड , अभिनव बिंद्रा , सुशील कुमार , विजेंद्र सिंह ,...उनके बारे में ही हमें कौन सा कुछ पता था , जीते तब जाकर सबको पता लगा । आप चिंता न करें सर , वो भी आ ही जाएंगे अपने आप । बस समझिए कि तैयारी पूरी है ....
लेबल:
दिल्ली,
राष्ट्रमंडल खेल,
common wealth games
सदस्यता लें
संदेश (Atom)


