प्रचार खिडकी

मंगलवार, 18 अक्टूबर 2011

बतियाते बोलते अक्षर



Radio Japan हिंदी रेडियो सेवा की तरफ़ से एक स्नेहपत्र 









वक्त ने हमें भी ,इक बार बस प्यार से जो थामा ,
उस वक्त से इस वक्त तक , बस होता रहा हंगामा






जब से नेता जी लगे खेलने ,
चिट्ट्ठी चिट्ठी हाय राम ,
सूचना के अधिकार से ,हाय ,
सब कुछ जान गया अवाम ,
मंत्री लडें कुकुर कटौंज ,
गठबंधन हुआ धडाम ,
पिरधान को चिंता हुई ,
क्या व्यर्थ गया मेडम का बलिदान ,
फ़ौरन ही मीटिंग बुला डाली ,
रोका जाए इसको,चाहे जुगत लगे तमाम ,
फ़ौरन एक उपाय मिला ,
चलो करते हैं ऐसा काम ,
सूचना दो न अधिकार उन्हें ,
लगा दो दुन्नो पर लगाम 




उफ़्फ़ ये पब्लिक भी न सब चट से समझ जाती है ,कमबख्त ,
जो कल तक सुनाते थे दूसरों का फ़ैसला , आज खुद की ज़मानत ज़ब्त




मंत्री जी अरेस्ट हुए ,बढ गया बीपी ,चेहरा हुआ ज़र्द ,
कोई पकड के किडनी लोटा ,किसी के सीने में हुआ दर्द .




रथ का चक्का जाम हुआ , अब तो बस येदुरप्पा हो रिया ,
इस दशक का सबसे हिट पिक्चर ले के आ रहे हैं रेसमिया ..




आडवाणी की यात्रा पर लगा भ्रष्टाचार का ग्रहण ,
तो का घोडा उनका बिदक गया ,अबे किससे नहीं हुआ सहन




देखो ई बात तो समझ गए कि , भूषण बोले और हो गया बवाल ,
लेकिन ऊ कौन से थे रिपोर्टर बाबू , जो उनसे पूछे ई सवाल








 पाक भारत को मोस्ट फ़ेवर्ड नेशन का दर्ज़ा देगा 
 भारत , ताउम्र , कसाब की बिरयानी का खर्चा देगा 








उपी का फ़्यूचर अब नहीं रहेगा डार्क ,
बहिन जी बनवाई हैं , करोडों का इक पार्क






 रथ सारे निकल पडे ,और जाग गई है सीरी राम जी की सेना ,
लगता है अबकि राम राज आकर ही रहेगा ,अबे तो आने दे ना  

शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2011

कुछ अनमना सा , कुछ अनकहा , कुछ अनसुना सा ...







प्लास्टिक थैला उत्पादन पर प्रतिबंध लगेगा ,
तुम देखना , इसका पैम्फ़लेट , पॉलिथिन में बंटेगा ....


हाय ! कित्ता पडा रे भारी , मैडम इटली का त्याग रे ,
दूध बन गया ज़हर समान , पेट्रोल में लग गई आग रे ...


बीच सडक पर , आज फ़िर जना एक मां ने बच्चा ,
मां तडपती सरे राह ,हाय देश , तेरा अर्थशास्त्र निकला कच्चा


 अब तो ये तय है कि , जब तक ये सरकारी गाल रहेंगे ,
दिन रात इन पे पडते , जनता के चमाटों से लाल रहेंगे


काठ फ़ूस का इक रावण मिला , बताई अपने दिल की हूक ,
असली रावण राज कर रहे ,क्यों हर बार मुझको ही देते हो फ़ूंक .....


हाइटेक होगा आडवाणी का रथ ,
होता रहे , फ़िर भी मिलेगा गड्ढे वाला पथ ....


फ़ेसबुकियाओ , ऑरुकुटाओ , गुगलियाओ या ट्विट्टियाते रहो ,
कुदरत ने जब खाने वाले बख्शे हैं देश को , तुम सुबह शाम जुतियाते रहो


अबे ई खबर है , युवराज़ ने की मेट्रो और टैक्सी की सवारी ,
शुक्र मनाओ कि जनता अभी होश में , वर्ना छापते आरती कैसे गई उतारी


 दादा बोले हैं कि दू हज़ार चौदह का चुनाव , युवराज की अगुवाई में ही लडा जाएगा ,
अबे एतना डिले कर दिए हो ,देखना, बियाह से पहले इनको वृद्धा पेंशन दिया जाएगा

अब जो आते हैं आंखों मे , उन्हें सपना कहूं तो कैसे कहूं
रोज़ गुजरते हैं जो बगल से अक्सर , मगर अपना कहूं तो कैसे कहूं


 कहीं हो रहा कन्या पूजन , कहीं देवी का श्रंगार रे ,
वहीं हो रहा मान भी मर्दन , वहीं कोई ईलाज खर्च से रही जिंदगी हार रे ..


 लो जी चार्ल्स शोभराज जी हैं एकदम्मे बेकसूर ,
बिग बॉस में उनकी कनिया proove कर देंगी जरूर .


 मिलावटी पदार्थ बेचने वालों की खैर नहीं ,
तब तक कोई न बच पाए ,रहे इन्हें खरीदे बगैर नहीं


 लो अबके हो लेगा ये बिग बॉस और भी मशहूर ,
तेरह गो कुल जनानी हैं , एक ठो शक्ति कपूर ....


 एआईईईई पेपर लीक मामले की रिपोर्ट एचआरडी मंत्रालय ने दबाई !
जब देखो , दबने दबाने की खबर आती है , अबे इस मंत्रालय की कराओ दवाई


बहन जी ने कहा है कि अब आरक्षण का कोटा बढाया जाए,
इतना ही क्यों , हम तो कहते हैं , एक एक पत्थर का हाथी भी दिलाया जाए

शनिवार, 1 अक्टूबर 2011

दो पंक्तियां जो अक्सर मैं कह जाता हूं .......



आपके अपना 




नहीं तुम नहीं समझ सकते ,

सियासतदानों, तुमने कौन कब अपना खोया है ,

हिम्मत है तो किसी खिडकी से झांक लो उस घर में ,

जिसमें कल रात हर आंख का जोडा रोया है..






बुजुर्गों को बधाई , विश्व,आज बुजुर्ग दिवस मना रहा है ,
सुना प्रशासन थोक के भाव "वृद्धाश्रम " बना रहा है .







नए आरोपों पर बहस से , किया राजा ने इंकार ,
फ़िकर नॉट , पुराने से , तुम्हरा होगा बंटाधार 







सात सालों से पीएम बिना छुट्टी लिए कर रहे हैं काम जी,
ओह इत्ती घनघोर ड्यूटी के बावजूद ,ये हुआ अंजाम जी







उसने व्रत के खर्चे का हिसाब लगाया ,
उससे सस्ते में तो दुर्गो पूजा हो रही थी ....







बारह पेज में बारह बस खबरें , हाय कैसा हुआ अखबार रे ,
नीचे लिखा गरीब मरा भूख से , ऊपर कुत्तों के बिस्कुट का प्रचार रे







पहले लिखी पाती , फ़िर अपनी ही बात से मंत्री जी गए पलट,
बंद कमरे में फ़िर चला इक डिरामा , सब मामला गया सुलट 







अफ़ज़ल की फ़ांसी के खिलाफ़ हैं उमर ,
काश कोई नेता भी उस दिन जाता मर





बकौल हिना , भारत के साथ हर मुद्दा सुलझाने की इच्छा है ,
हमने सुना , दिल बहलाने को रब्बानी , ये भी ख्याल अच्छा है







सालों पहले कांग्रेस के राज में , मौनी बाबा थे एक , जिनका पूरा मंत्रीमंडल भ्रष्ट ,
फ़िर वही सब दोहरा रहे , मौनी बाबा फ़िर से आए , करने देश को नष्ट .







हादसों का हश्र यही , जांच और मुआवजा , चैप्टर हुआ क्लोज़,
सरकार का कौन मरता है कोई , चाहे इक हादसा होता रहे रोज़









नहीं नहीं कोई दबाव नहीं है , सीबीआई संस्था है स्वायत्त ,
कोने कोने से आवाज ये आई , अबे हुर्रर्रर्र , हट , धत्त ...



देश की राजनीति , लोकतंत्र का मतलब बदल रही है ,
कसाब , अफ़ज़लों को बचाने के लिए , कैसे विधानसभाएं मचल रही हैं




मंगलवार, 27 सितंबर 2011

बिखरे -समेटे , चंद आखर .........झा जी कहिन




चित्र , गूगल सर्च से साभार 


सायकिल से गिरने की चोट , कैसे मां से छुपाई थी ,
महीनों बाद सिर्फ़ निशान देख , उसकी चीख निकल आई थी,
न वो सडक बची ,न सायकिल और अब तो मां भी नहीं
उस दोस्त की तलाश में हूं ,साइकिल जिससे मांग कर चलाई थी ...


इतने पर भी हाय तौब्बा और ये ठसक ,
कि उफ़्फ़ जरा भी शर्मसार नहीं हो ,
हम तो कब से लिए बैठे हैं बहीखाते तुम्हारे ,
हिसाब के लिए तुम्ही तैयार नहीं हो


तहज़ीब से बात करना मिला फ़टेहाल , कांधे पर कमीज़ नहीं थी ,
सलीकेदार थी अचकन उसकी , पर उसे सलाम करने की तमीज़ नहीं थी


कौनो सीडिया रहा है (अमर बब्बा),कौनो चिट्ठिया रहा है (दादा मुकर्जी)
सियासत के इस नए दौर में , हर कोई किसी के पिछवाडे लतिया रहा है


जिंदगी छोटी सी है , उस पर,जिंदगी की दुश्वारियां बहुत हैं ,
गरीबों के अस्पताल कम हैं , मगर उसकी बीमारियां बहुत हैं


भ्रष्ट , बेईमान,घोटालेबाज़, ढीठ और बेसरम ,
कलमाडी , मोझी , राजा , रेड्डी, चिदंबरम .....


उन्होंने चुटकियों में रिश्तों को पकड रखा था , बजाते ही टूट के बिखर गए ,
हंसते हुए गए हों न हों , रोते ही लौटे वापस , जब उनकी गलियों से गुज़र गए ...


सवा अरब के लोगों का ये देश , क्या इतना भी काबिल नहीं ,
खुद बोल ले कभी , ऐसा एक पी एम तक इसे हासिल नहीं...





 
 
 
आज के लिए इतने ही शब्द ........

गुरुवार, 8 सितंबर 2011

कुछ बेतरतीब से , छिटके , भटके ....कुछ बिखरे आखर





पिछले दिनों मन अशांत रहा और शायद उद्वेलित भी , जाने किन किन रौ में बहता हुआ क्या कुछ लिखता रहा , कहीं स्टेटस के रूप में तो कहीं किसी टिप्पणी के रूप में , देखिए आप भी ,






लो फ़िर दे गया आदेश किसी को , कोई पाकिस्तानी आका ,
अजमल , अफ़ज़ल , को ज़िंदा रखो , करें रोज़ शहर में धमाका


राजा , कलमाडी , मोझी , रेड्डी , और आज गए अमर ,
अजब देश की गजब कहानी , जेल में अब सिर्फ़ नेता आते नज़र .
 
 
 
बहिन जी का जुत्ती आया , धर के हवाईजहाज ,
विकीलीक्ज़ को आगरा भेजो , खोल दिहिस सब राज़ ...
 
 
 
 
आजकल बस एक ही बात , इकदूजे से ,पूछें जेल के संतरी ,
कित्ता स्कोर हो गया टोटल , अबे कितने आ गए मंतरी ...
 
 
 
लो फ़िर दे गया आदेश किसी को , कोई पाकिस्तानी आका ,
अजमल , अफ़ज़ल , को ज़िंदा रखो , करें रोज़ शहर में धमाका ...
 
 
 
कै ठो नयका प्रपोजल ले के ,पिरधान जी,चले थे ढाका ,
रूठ के ममता बैठ गईं , लुट गए मोहन काका ...
 
 
 
अमर जी मांगे थे छूट , रे हमरी एक किडनी है फ़ेल ,
अदालत बोली , एक किडनी वाले भी जा सकते हैं जेल .....
 
 
 
तुम कमज़ोर , हो कायर भी , निर्दोंषों को छुप कर देते मार ,
तुम निश्चिंत , तुम बेफ़िक्र , क्योंकि फ़िर बचा लेगी सरकार ,
आम आदमी ही बस क्यों रहता , निशाने पर हर बार ,
कभी उन्हें भी मौत दो , जो देते तुम्हें हथियार ......
 
 
कोई घडियाली टसुए बहा रहा होगा , 
क्या किया , क्या करना है , बता रहा होगा ,
कल वही , उसी हैवान की बगल में , 
किसी ज़ेल में भी , कहकहे लगा रहा होगा 
 
 
 
अब क्यों सुनें और क्या सुनें तुम्हारी ,
तुम्हारी ही सुन कर तो इतने जीवन बर्बाद हुए ,
अबे छोडो , हर बार वही बकवास करते हो , तुमसे तो,
नए जुमले भी अब तक नहीं ईज़ाद हुए .




पिरधान जी पिरेसान थे , केतना सताया टू जी ,
ये जी जी की आदत गले पडे ,अब आ गए हू जी













बुधवार, 31 अगस्त 2011

रांची एक्सप्रेस , रांची में प्रकाशित एक आलेख

रांची एक्स्प्रेस , रांची में प्रकाशित एक आलेख , जो मैंने ये बताते हुए लिखा था कि अब अगली लडाई कौन सी प्रस्तावित है । आलेख को बडा करके पढने के लिए उस पर चटका लगा दें , आलेख अलग खिडकी में बडा होकर खुल जाएगा 

सोमवार, 22 अगस्त 2011

आदमी सियासत को चुभे तेज़ाब की तरह ......




देखिए हर मस्तक तना , हर छाती पे गर्व है ,
हां उनसे कह दो , जनता मनाती आजादी का पर्व है 



फ़ैला दो इस आग को शोलों के सैलाब की तरह ,
कि एक एक आदमी सियासत को चुभे तेज़ाब की तरह ॥






मन में है चोर और नीयत बेइमान , तो जनता के बीच फ़िर जाएं कैसे ,
उफ़्फ़ ये तो इंतहा है उनकी मजबूरी की, घर में भी टीवी चलाएं कैसे .


उतर आए जो बगावत पे , कहो क्या सिर्फ़ हमारी खता है ,
क्या करें , कि लोगों को अब तुम्हारी फ़ितरत का पता है



बनके बारूद ज़र्रे ज़रे पे ,
बिखर जाओ दोस्तों ,
जो रखना है महफ़ूज़ घर को ,
 अब सडकों पे उतर आओ दोस्तों ,
बढाओ आकार और आवाज़ इतनी ,
कि सत्ता जो मूंद भी ले आखें ,
तो भी उसे , तुम नज़र आओ दोस्तों ॥


सियासतदानों , क्या अब भी कोई ,
दुविधा है , या मन में कोई भ्रांति है ।
जाग गई और जान गई ये जनता ,
हर सीने में बगावत , हर सडक पे क्रांति है ॥


संसद सर्वोच्च है , सत्ता है मगरूर ,
तभी , दोनों मान रहे , जनता को मजबूर ,
शुक्र मनाओ सियासतदानों , लोग नहीं हुए हैं क्रूर ,
करने को तो पल भर में कर दें ,नशा तेरा काफ़ूर ॥




सत्ता तेरी कुर्सी का हर पाया हुआ निकम्मा ,
तू एक से परेशान थी , अब तो सारा देश ही अन्ना ॥



बताओ तो कहां हो मंत्री जी , कहां तुम्हारी कार खडी है ,
घर से लेकर सडक तक , लेके अपने सवाल, जनता तैयार खडी है ...


कांग्रेसी भौंकें , बारी बारी , दिग्गी सिब्बल फ़िर तिवारी ,
रे कौन कुकुर काटा था सबको , हो गई बस एक्के बीमारी .................


तुम्हें जनलोकपाल से ऐतराज़ क्या है ,
इतना क्यों डर गए ,ये राज़ क्या है ,
जानते हैं कि परेशान हो गए हो सोच कर,
सोई हुई जनता को हुआ आज क्या है .............

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...