प्रचार खिडकी

रविवार, 30 मई 2010

फ़ितरत छुपाने को, कोई ,नकाब तो लगाओ यारों......अजय कुमार झा


मुहब्बत कर न सको तो , नफ़रत की ही ,
कम से कम ,इंतहा तो दिखाओ यारों ,॥

कर देना पैवस्त खंजर ,मेरी पीठ पर ही सही,
चलो इसी बहाने इक बार ,गले तो लगाओ यारों ,॥

मैं समझ लूंगा तुमको, आईना , या अपने जैसा ,
फ़ितरत छुपाने को, कोई ,नकाब तो लगाओ यारों ,॥

माना कि चलना मुझे नहीं आता ,गिरता हूं संभलता हूं अक्सर,
मगर मुझे गिराने को , यूं ,खुद को तो न गिराओ यारों ,॥

कितना ज़ाया किया , मुझे सोच कर कर वक्त -बेवक्त तुमने अपना ,
थोडा सा तो अपने साथ , खुद के लिए भी वक्त बिताओ यारों ॥

सुना है कि ,उन रास्तों की मंजिल नहीं है , फ़िक्र होती है ,
कहीं इतनी दूर न निकल जाओ,कि लौट के आ न पाओ यारों ॥

गुरुवार, 27 मई 2010

"ब्लोग हलचल " में , कशमकश ,स्वच्छ संदेश , आज का मुद्दा ,लोकसंघर्ष, संजय खरे का ब्लोग तथा निहितार्थ ब्लोग का जिक्र



भटिंडा ,पंजाब से प्रकाशित दैनिक "पायलट " के इस अंक में स्तंभ
ब्लोग हलचल में माधुरी प्रकरण पर आधारित कुछ पोस्टों की चर्चा ।

चित्र को पढने के लिए उसे चटकाएं और छवि के खुलने पर उसे चटका कर आराम से पढा जा सकता है । उम्मीद है कि आपको प्रयास पसंद आएगा ।


बुधवार, 26 मई 2010

"ब्लोग हलचल " में आईपीएल प्रकरण के जिक्र करती हुई कई ब्लोग पोस्टों की चर्चा




मैंने एक नए प्रयास के तौर पर ब्लोग पोस्टों पर आधारित एक साप्ताहिक स्तंभ शुरू किया था जिसे नाम दिया गया ब्लोग बातें , मगर आगे इसे एक नया नाम मिला "ब्लोग हलचल" । अब ये स्तंभ नियमित हो गया है और खुशी की बात है कि आठ दस समाचार पत्रों में छप भी रहा है । इसकी प्रति आप रद्दी की टोकरी "और ब्लोग औन प्रिंट "पर देख पाएंगे । इस संबंध में आप मुझे जो भी सुझाव और सलाह देना चाहें उसका स्वागत है । तो इसी के तहत पढिए /देखिए इसका एक और अंक


चित्र को पढने के लिए उसे चटका दें , और छवि के खुलने पर उसे फ़िर चटका कर आराम से पढा जा सकता है । भटिंडा से प्रकाशित दैनिक "पायलट " में छपा ये स्तंभ , आपके लिए ।


इसीके साथ एक और विचार आपसे बांटते हुए अपेक्षा है कि आप उस पर अपने राय से अवगत कराएंगे । इस ब्लोग हलचल की प्रतिक्रिया को देखते हुए विचार आया है कि, हिंदी ब्लोगजगत के कुछ विशिष्टता वाले ब्लोग्स का जिक्र , उनके लेखकों के परिचय के साथ , उनकी विशेषताओं को भी दुनिया के सामने लाया जाए । इससे जहां ये होगा कि हिंदी ब्लोग जगत के सकारात्मक कार्यों का प्रसार होगा वहीं अन्य भी इससे प्रेरणा पा सकेंगे । बहुत जल्द ही शुरू किए जाने वाले इस स्तंभ का नाम होगा........................."ब्लोग खजाना "। तो इंतज़ार करिए इस नए स्तंभ का ।

सोमवार, 17 मई 2010

कसाब को फ़ांसी पर, आज के "दैनिक सच कहूं" में प्रकाशित मेरा एक आलेख

आलेख को पढने के लिए उस पर चटकाने पर जो छवि खुले उसे चटका कर आराम से
पढा जा सकता है । दैनिक सच कहूं , सिरसा एवं दिल्ली से प्रकाशित

रविवार, 16 मई 2010

हिंदी ब्लोगर के रूप में अविनाश वाचस्पति जी ने क्या कहा ...............

राष्ट्रभाषा हिंदी की दशा और दिशा पर पत्रिका "द संडे इंडियन " के ताजा अंक में अविनाश वाचस्पति जी ने हिंदी ब्लोग्गिंग और ब्लोग्गर्स का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतर्जाल पर हिंदी के मजबूत होते कदम और उसमें हिंदी ब्लोग्गिंग के योगदान और महत्व की चर्चा की । सबसे बडी बात ये रही है कि इसमें उन्होंने अपना परिचय सिर्फ़ एक हिंदी ब्लोग्गर के रूप में देते हुए हिंदी ब्लोग्गिंग की सार्थक बातों को लाखों पाठकों तक पहुंचाया । इस तरह के प्रयास नि: संदेश प्रशंसनीय और अनुकरणीय है । पूरी पत्रिका में बहुत सारे पन्नों में छपी हुई हिंदी राष्ट्रभाषा पर जारी एक बहस में भाग लेते हुए अविनाश भाई ने क्या कहा ये आप नीचे की छवि में पढ सकते हैं । सभी ब्लोग्गर्स से यही अपेक्षा है कि इससे सीख लेते हुए ऐसे ही प्रयासों को बढावा देंगे ।



छवि को पढने के लिए उस पर क्लिक करें

शनिवार, 15 मई 2010

प्रिंट मीडिया बनाम इलेक्ट्रानिक मीडिया : दैनिक महामेधा में आज प्रकाशित मेरा एक लघु आलेख

इस आलेख को आप ब्लोग पोस्ट के रूप में पहले पढ चुके हैं , आलेख को पढने के चित्र को चटकाने पर जो छवि खुले उसे चटका कर आराम से पढ सकते हैं

सोमवार, 10 मई 2010

"दैनिक महामेधा "दिल्ली तथा "दैनिक सच कहूं सिरसा" में प्रकाशित दो लघु आलेख



दैनिक महामेधा में प्रकाशित

सच कहूं सिरसा हरियाणा में प्रकाशित

ये दोनों आलेख आप मेरी ब्लोग पोस्टों के रूप में पढ चुके हैं । आलेख को के लिए उस पर चटका लगाने पर जो छवि खुले उसे फ़िर से चटका कर पढ लें
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...